हल्द्वानीः (दुःखद)- सांड से टकराया बाइक सवार युवक, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का सांया

हल्द्वानीः (दुःखद)- सांड से टकराया बाइक सवार युवक, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का सांया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – लालकुआ

Haldwani News: हल्द्वानी से बिंदुखत्ता स्थित अपने घर को जा रहे युवक की बाइक सांड से टकराने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है

बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी मनोज जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी उम्र 32 वर्ष सोमवार की देर साम को हल्द्वानी से घर को जा रहा था, राजीव नगर बोरिंग पट्टा के पास उसकी बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों द्वारा उसे हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया,

जिसके बाद उसका उपचार बरेली भोजीपुरा स्थित राममूर्ति चिकित्सालय में किया जा रहा था, परंतु मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई।युवक के दो मासूम बच्चे हैं, उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है, मनोज की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है