
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आपको बता दे कि किसानों की कुछ मुख्य मांगे थी जिनको लेकर ज्ञापन सौपा गया। आपकों बता दे कि गन्ने का समर्थ मूल्य बढ़ाकर 350 से 500 करने की मांग की गई वही कृषि विभाग द्वारा किसानों को मिलावटी उर्वरक व कीटनाशक तथा कृषि यंत्रों में भारी भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में जानकारी दी है


ज्ञापन में बताया कि कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र किसानों को छुट पर दिये जाते हैं। उनके लिए एक डीलर नियुक्त कर गया है। उन्होंने कहा कि जो बाजार से 15—20 हजार रुपये महंगे रुटर व हैटो डीलर बैच रहा है। जिसकी छुट विभाग दे रहा है जो वह अधिकारी मिलकर बन्दबाट कर रहे हैं किसानों ने कहा कि किसान कहीं से भी अपनी मर्जी का यंत्र खरीदे और विभाग उसका सत्यापन कर छूट दें। इस प्रकार इसका लाभ किसानों को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सल्फर के नाम पर जो खाद दिया गया वह पूर्णतया मिट्टी के दाने से बनाये गये हैं।

उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि प्रकरण की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दें। आरोप लगाया कि लण्ढोरा ऑफिस में बीएसए रामकुमार किसानों के साथ दोहरे अभद्रता करते हैं व धमकी भी देता है। भाकियू ने धमकी देने वाले अधिकारी की जांच की मांग की। किसानों की साथ अभद्रता की है उन्हें भी जिले पर पेश किया जाये


