राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निस्तारण की गति बढ़ाने का आदेश जारी

राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निस्तारण की गति बढ़ाने का आदेश जारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

लक्सर में वित्त एवं राजस्व प्रशासन के अपर जिलाधिकारी के जरिए उप जिला मजिस्ट्रेट और तहसीलदार को लिखित पत्र के जरिए राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन अथवा लंबित वादों को गुण और दोष के आधार पर रफ्तार के साथ जल्द निस्तारित किए जाने का निर्देश जारी किया गया है

जिसके मुताबिक राजस्व विभाग की जनपदीय स्तर पर आयोजित होने वाली मासिक समीक्षा बैठक के दौरान संज्ञान में आया है कि राजस्व अधिकारियों द्वारा न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निस्तारण हेतु समुचित समय का अभाव पैदा किया हुआ है जिस कारण वादकारियों को न्यायालय की नियत तिथियों में अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है हालांकि लक्सर क्षेत्र के उप जिला मजिस्ट्रेट गोपालराम बिनवाल के मुताबिक लक्सर के राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन अथवा लंबित प्रकरणों की संख्या अल्प मात्र है

और उनके नेतृत्व में पूर्व से ही विचाराधीन प्रकरणों पर शीघ्र निस्तारण की प्रक्रिया को बरकरार रखा जा रहा है