
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -नदीम परवेज

स्थान -धारचूला

पिथौरागढ़ जिले की सीमांत तहसील धारचूला के दारमा घाटी में बन रहे डेम का ग्रामीणों को भय सताने लगा है। बांध बनने के दौरान बड़ी अनहोनी का डर स्थानीय लोगों को आज सड़क तक ले आई है। जिन्होंने धारचूला में भारी जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।


बड़ी परियोजनाओं को रोकने के लिए पहले भी ग्रामीण अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई न होने की वजह से, प्रस्तावित बांध के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने तहसील कार्यालय का घेराव व विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है की यदि जल्द इस परियोजना का सर्वे और कार्य रोका नहीं गया, तो वो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।बोकागं बालिंग मे उक्त परियोजना का सर्वे चल रहा है।

उपजिलाअधिकारी धारचूला ने बताया की हम THDC के लोगों से बात करेगें व ज्ञापन को मुख्यमंत्री तख भेज दीया जायेगा। स्थानीय स्तर पर आज सभी दल दारमा के बाधं विरोध मे दिखायी दिये।


