हल्द्वानी में कॉन्ग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू

हल्द्वानी में कॉन्ग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में कॉन्ग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। यात्रा का मकसद कांग्रेस के विजन को लोगो के बीच ले जाना है और राज्य व केंद्र सरकार की विफलताओं को लोगो के बीच ले जाना है। इस मौके पर यात्रा प्रभारी अजय कुमार लल्लू नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक, संजीव आर्य समेत नैनीताल जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत छोड़ो यात्रा से पूरे देश में एकजुटता का संदेश दिया है और उसे अब हम भारत की गली गली तक पहुंचाने का काम करेंगे इसी उद्देश्य के साथ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ यात्रा उन ताकतों को जवाब है जो जनता की आवाज को चलने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि हम जनता के साथ मिलकर राज्य व केंद्र सरकार को दिखाना चाहते हैं कि भारत की जनता एकजुट है। उन्होंने सरकार पर युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाया और कहा कि इसीलिए सरकार सीबीआई जांच की मांग को नजरअंदाज कर रही है।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जनता की आवाज बनकर उभरेगी। हम धरातल पर रहकर काम कर रहे हैं