
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

गैंगस्टर अमरदीप चौधरी हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर किया खुलासा आपसी विवाद बना हत्या की वजह कनखल राजा गार्डन स्थित आरोपी के निजी आवास में कर दी हत्या*हत्याकांड में शामिल तीनों अभियुक्त दबोचे, हत्या में प्रयुक्त अस्लाह व राउंड बरामदथाना कनखलएसएसपी द्वारा अजय सिंह के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज कनखल जगजीतपुर के राजा गार्डन में स्थित निजी आवास में अज्ञात बदमाशों द्वारा कुख्यात गैंगस्टर अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या करने एवं गैंगस्टर और अन्य मित्र को घायल करने संबंधी प्रकरण का कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल उ0प्र0 के मेरठ निवासी तीनों बदमाशों को अस्लाह के साथ दबोचने में सफलता हासिल की


आज ही गैंगस्टर अमरदीप के भाई की पत्नी श्रीमती शैफाली वैश की तहरीर पर थाना कनखल में अभियुक्त राजकुमार मलिक, मानू मलिक उर्फ गोली व हर्षदीप मलिक समस्त निवासीगण निकट ओलिविया स्कूल जगजीतपुर कनखल के खिलाफ मु0अ0सं0 47/2023 धारा 302/307/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने फोरेन्सिक टीम व फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से 01 तमंचा 315 बोर, 04 खोखा कारतूस, खूनालूदा मिट्टी व सादा मिट्टी को बरामद कर कब्जे पुलिस लिया गया। विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त राजकुमार मलिक उपरोक्त का मृतक अमरदीप से लेनदेन को लेकर वाद विवाद रहता था राजकुमार द्वारा अपनी मेरठ स्थिति जमीन को कुछ समय पूर्व ₹50 लाख में बेचा गया था जिसमें अमरदीप उसे अपने साथ मिलकर इन रुपयों से कहीं और इनवेस्ट करने को लेकर हुए आपसी विवाद में राजकुमार मलिक व उसके पुत्रों द्वारा अमरदीप, उसके भाई बादल व उसके दोस्त सोनू राठी पर जानलेवा फायर किया गया।

मुकदमा लिखे जाने के कुछ घंटों के भीतर ही टीम ने तीनों अभियुक्तों को दबोचकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया। अभियुक्तों को कल समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।


