एलआईसी एवं सार्वजनिक बैंको में निवेश को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

एलआईसी एवं सार्वजनिक बैंको में निवेश को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

एलआईसी एवं सार्वजनिक बैंको में हो रहे निवेश के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत मुख्यालय मोटर स्टेशन एवं एसबीआई बैंक के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी की सरकार लोगों को गुमराह करके देश को बेचने को कार्य कर रही है।

जिससे आने वाले दिनों में देश की अर्थव्यस्था में इसका बहुत बड़ा असर देखने को मिलेगा। कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लगातार देश का सारा पैंसा सार्वजनिक एवं निजी शेयर बैंको में लगाया जा रहा है जिससे देश लगातार कर्ज की ओर बढ़ता जा रहा है। तथा अडानी जैसे व्यापारी देश का पैसा सरकार के सहयोग से लूट रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा देश की जनता आज महंगाई व भ्रष्टाचार की मार झेल रही है और केंद्र सरकार अडानी जैसे व्यापारियों के माध्यम से जनता का पैसा डूबा रही है

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस कृत्य के लिए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया।