खटीमा डाकघर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा 12 घंटे में पुलिस ने पकड़ा अंतराष्ट्रीय चोर

खटीमा डाकघर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा 12 घंटे में पुलिस ने पकड़ा अंतराष्ट्रीय चोर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

खटीमा के मुख्य बाजार में स्थित खटीमा पोस्ट ऑफिस में हुई चोरी का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में किया खुलासा। खटीमा बाजार चौकी इंचार्ज होशियार सिंह ने कास्टेबल दीपक कुमार और कास्टेबल राजेंद्र गिरी और कास्टेबल सहनवाज के साथ मिलकर 12 घंटे में ही अंतराष्ट्रीय चोर को धर दबोचा।

वही खटीमा सीओ कार्यालय में सीओ वीर सिंह ने डाकघर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि कल खटीमा डाकघर के डाकपाल द्वारा डाकघर में ताला तोड़कर मॉनिटर और बैटरी सहित कई सामान चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। जिस पर खटीमा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करते हुए 12 घंटे में ही चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी के आरोप में कासिम उर्फ बबलू निवासी इस्लामनगर खटीमा को गिरफ्तार किया है जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने 3 कंप्यूटर मॉनिटर 6 बैटरी और एक इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है

पकड़ा गया आरोपी कासिम 2022 में भी पोस्ट ऑफिस में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही नेपाल में भी आरोपी चोरी में जेल जा चुका है। वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरी के आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।