
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

8 मार्च से होने वाले चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस विभाग तैयारियों में जुट गया है शुक्रवार को चंपावत एसपी देवेंद्र पिंचा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च से होने जा रहे प्रसिद्ध मां पुण्यागिरी मेले की तैयारियां शुरू कर दी है एसपी पींचा ने का पुलिस का मुख्य उद्देश हर हाल में मेले को सकुशल संपन्न कराना है


जिसके लिए उन्होंने मां पूर्णागिरि क्षेत्र का निरीक्षण कर लिया है जिसके तहत पार्किंग व्यवस्था, टैक्सियों का संचालन, यात्रियों की सुरक्षा तथा शारदा घाट में स्नान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए जल पुलिस की तैनाती आदि व्यवस्था का जायजा लिया गया उन्होंने कहा मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी जिसके बाहरी जिलों से फोर्स मांगी जाएगी एसएसबी की भी मदद की जाएगी उन्होंने कहा जल्द अन्य विभागों के साथ अंतिम बैठक कर मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा

तथा यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करने दिया जाएगा मालूम हो टनकपुर क्षेत्र का 3 महीने चलने वाला मां पूर्णागिरि का मेला उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला है जिसमें बाहरी राज्यों से लाखों श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आते हैं


