भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष ने की बजट की सराहना

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष ने की बजट की सराहना

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

भारतीय जनता पार्टी रानीखेत के पूर्व नगर अध्यक्ष व आयकर अधिवक्ता एडवोकेट राजेंद्र सिंह जसवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है।

यह बजट सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। इसमें समाज के हर वर्ग का कल्याण निहित है।यह गरीब कल्याण का बजट है। यह किसानों के उत्थान का बजट है। यह माताओं, बहनों, बेटियों को आगे बढ़ाने वाला, मध्यमवर्ग को सशक्त करने वाला बजट है।₹7 लाख तक की आय टैक्स फ्री की गई है जिससे समस्त करदाता लाभान्वित होंगे।

यह कमजोर वर्गों के कल्याण का बजट है।मोदी सरकार सही अर्थों में जन भावनाओं का सम्मान कर नागरिकों व राष्ट्र के हित में फैसले लेने वाली सरकार है।