
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर –सचिन कुमार

स्थान -देहरादून

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा पिछले माह कराई गई पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला हो या ऐई जेई की परीक्षाओं में पाई गड़बड़ी का मामला हो जिस के संबंध में सरकार के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जहां एक और पटवारी परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से तिथि की घोषणा की गई थी


अब उसको लेकर प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं वही एई जेई की परीक्षाओं में पाई गई गड़बड़ी को लेकर हरिद्वार एसआईटी की जांच के आधार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने 9 लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफ आई आर दर्ज कर ली है इस संबंध में बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भर्तियों में हो रही गड़बड़ी का मामला दुर्भाग्यपूर्ण है हालांकि इसको लेकर हमारी सरकार कठोर कार्यवाही भी कर रही है जो लोग इसमें संलिप्त पाए गए हैं उनको सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया गया है .. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि जल्द ही नकल विरोधी कानून बनाया जाएगा

इस कानून को इतना सख्त बनाया जाएगा ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह का षड्यंत्र करने से पहले 100 बार सोचने को मजबूर हो और हमारे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ न्याय हो सके और एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भविष्य में परीक्षाएं संपन्न हो।


