यहां हुआ बड़ा हादसा, ट्रक खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत

यहां हुआ बड़ा हादसा, ट्रक खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -टिहरी

टिहरी जिले से एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया हैं। गुरुवार को देवप्रयाग तहसील स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर कौड़ियाला से 500 मीटर आगे देवप्रयाग की तरफ एक ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचना मिली थी

कि तहसील देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 58 पर कौड़ियाला से 500 मीटर आगे देवप्रयाग की तरफ एक ट्रक खाई में जा गिरा। जिसके रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए SDRF टीम की जरुरत है। सूचना मिलते ही SDRF टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो हुई।घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम ने कार्यवाही करते हुए 500 मीटर नीचे खाई में उतरकर देखा तो एक शख्स मिला। SDRF ने जब पास जाकर नब्ज टटोली तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

SDRF शव को बाहर लेकर आई और पुलिस को सौंप दिया।फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। शव की भी पहचान नहीं हो पाई है। हादसा कैसे हुआ ये भी पता लगाया जा रहा है।