बिच्छू घास से रेशा, धागा एवं कपड़ा तैयार करने के लिए रोजगार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

बिच्छू घास से रेशा, धागा एवं कपड़ा तैयार करने के लिए रोजगार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

रानीखेत विधानसभा के श्रद्धानंद मैदान ताड़ीखेत में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना एवं उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा बिच्छू घास से रेशा, धागा एवं कपड़ा तैयार करने हेतु रोजगार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, पर्यटन सलाहकार भास्कर खुल्बे, सचिव ग्राम्य विकास विभाग डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी अल्मोड़ा वंदना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल कुमार एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया।

रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पहाड़ के उत्पादों का वैज्ञानिक दोहन कर रोजगार पैदा करना है। विभिन्न महिला समूहों को बिच्छू घास से ऑर्गेनिक चाय तथा रेशे से कपड़ा बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे लोगो को रोजगार मिलेगा।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दे की इस कार्यक्रम में ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत को कार्यक्रम में आमंत्रित नही किया गया जिसे लेकर प्रमुख ने गहरी नाराजगी जताई।इसे सरकारी धन का दुरूपयोग बताया।