
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी


हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण मामले में 7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। उससे पूर्व प्रशासन रेलवे वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी धीराज सिंह का कहना है जिले में पहली बार नई टेक्नोलॉजी के साथ भूमि सर्वे कार्य हो रहा है जिसमें वन विभाग की भूमि राजस्व की भूमि और रेलवे की भूमि का सर्वे कर सटीक नक्शा तैयार किया जाएगा, जिसे राजस्व अभिलेखों में दर्ज नक्शे से मिलान किया जाएगा।


जिलाधिकारी धीराज सिंह ने कहा कि जल्द सर्वे और सीमांकन का कार्य पूरा होगा, सभी टीमें संयुक्त रूप से रोजाना बनभूलपुरा क्षेत्र में सर्वे कर रही है। गौरतलब है कि बीते 20 दिसंबर को नैनीताल हाईकोर्ट ने रेलवे के अतिक्रमण 1 सप्ताह में खाली करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद 78 एकड़ में 4563 घर तोड़े जाने का आदेश हुआ था। जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश स्टे देते हुए अगली सुनवाई 7 फरवरी को लगाई है लिहाजा प्रशासन अपने सर्वे कार्य में जुटा है।


