हल्द्वानी- पूड़ी सब्जी को लेकर जेल में बंदी और सुरक्षाकर्मी के बीच हुई हाथापाई

हल्द्वानी- पूड़ी सब्जी को लेकर जेल में बंदी और सुरक्षाकर्मी के बीच हुई हाथापाई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

Haldwani news पूड़ी सब्जी के चक्कर में हाथापाई की नौबत आ जाएगी ऐसा कम ही सुनने को मिला होगा, पूरा मामला हल्द्वानी जेल का है, जहां पर एक बंदी ने खाने के लिए पूड़ी सब्जी की डिमांड की जिसे जेल के सुरक्षा कर्मचारी ने मना कर दिया, इस पर बंदी भड़क गया, फिर मजबूरन जेल के सुरक्षा कर्मचारी ने बंदी के ऊपर हाथ छोड़ दिया, ऐसे में बंदी भी

भड़क गया और उसने जेल के सुरक्षा कर्मचारी के ऊपर हाथ छोड़ दिया और दोनों में हाथापाई हो गई। आनन-फानन में जेल के अन्य सुरक्षा कर्मचारी पहुंचे और दोनों का बीच-बचाव किया, वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया बंदी का नाम देवेंद्र बिष्ट जो की 307 के मामले में अंडर ट्रायल चल रहा है, उसके द्वारा जेल मैनुअल के खिलाफ जाकर खाने की डिमांड की गई, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है,

ऐसे में उसने जेल के सुरक्षाकर्मी के साथ बदतमीजी की, जिस पर मजबूरन जेल के सुरक्षाकर्मी को बंदगी ऊपर हाथ छोड़ना पड़ा, फिलहाल मामले को पूरी तरह से शांत करा दिया गया है।