आपदा प्रभावित जोशीमठ नगर में शीतकालीन अवकाश के बाद खुले विद्यालय

आपदा प्रभावित जोशीमठ नगर में शीतकालीन अवकाश के बाद खुले विद्यालय

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संजय कुंवर

स्थान- जोशीमठ

भू धंसाव आपदा प्रभावित नगर जोशीमठ के कुछ असुरक्षित वार्डों में संचालित होने वाले स्कूलों के अलावा बाकी नगर छेत्र के अन्य वार्डों में सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालय 35 दिनों के लम्बे शीत कालीन अवकाश पूरा होने के बाद आज से विधिवत सुचारू रूप से खुल गए है,आज पहले दिन जहां राजीव अभिनव आवासीय विद्यालय जोशीमठ में 50 फीसदी बच्चो की उपस्थित दर्ज थी जो सुरक्षित जोशीमठ के संदेश के लिए अहम माना जा रहा है, तो वहीं राजकीय इंटर कालेज जोशीमठ में विद्यालय स्टाफ ज्यादा और विद्यार्थी कम ही नजर आए,

जिस पर जीआईसी जोशीमठ के प्रधानाचार्य डॉ राज किशोर ने बताया कि आज पहला दिन है कल से प्री बोर्ड परीक्षा है इसलिए कल से शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थित देखने को मिलेगी,वहीं नगर के कुछ विद्यालयों में अभी भी राहत शिविर संचालित है, तो नगर के मध्य में संचालित राजकीय इंटर कालेज जोशीमठ के कई क्लास रूमों में सुरक्षाकर्मियों के शिविर होने के कारण विद्यालय प्रबन्धन को जरूर आज पहले दिन पठन पाठन क्रियाकलाप सुचारू ढंग से चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा,बच्चों को खुले आसमान में गुनगुनी धूप में पहले दिन पठन पाठन करना पड़ा, बता दें कि जनपद में कल से सभी विद्यालयों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली है ऐसे में विद्यालय प्रबन्धन सहित प्रशासन भी असमंजस की स्थिति में है कि कैसे विद्यालय में बने राहत शिविरों को खाली कराया जाए साथ ही सुरक्षा कर्मियों को भी विद्यालयों के कक्षों से हटाकर कहां शिफ्ट किया जाय