हल्द्वानी- पत्नी का इलाज कराने शहर से बाहर गया पति, चोरों ने खंगाला घर

हल्द्वानी- पत्नी का इलाज कराने शहर से बाहर गया पति, चोरों ने खंगाला घर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

Haldwani news पत्नी का इलाज कराने बरेली गए आनंदपुर के रहने वाले खीमानंद पिरसाली के घर में चोरों ने धावा बोलते हुए ₹2 लाख की नकदी और लॉकर में रखे कई सारे सोने के आभूषण पर अपना हाथ साफ कर लिया है

,पूरा मामला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां पर पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत भी की है। पुलिस का कहना है कि 22 जनवरी को पीड़ित अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए बरेली गए थे, 28 जनवरी को उनके पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ हैजब वह घर आये तो उन्होंने देखा की घर का ताला टूटा हुआ था, लॉकर में रखे हुए सोने के आभूषण के साथ ₹2 लाख की नकदी गायब है,

ऐसे में उनके द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है, पूरे मामले की जांच कोतवाल हरेंद्र चौधरी कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है और जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।