रिक्शा चालको की मनमानी पर चला चालान का चाबुक, देखें यह ख़ास रिपोर्ट

रिक्शा चालको की मनमानी पर चला चालान का चाबुक, देखें यह ख़ास रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा धर्मनगरी में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के उददेश्य से ई- रिक्शाआे का रूट निधारित किया गया है। लेकिन बावजूद इसके कई रिक्शा चालक न तो अपने निर्धारित रूट पर चल रहे है तो कई रिक्शा चालक बिना रूट का स्टीकर लगाए या गलत स्टीकर लगाकर शहर भर में घूमते फि रते है। जिससे प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट प्लान पर चलने वाले ई रिक्शा चालको में भी रोष व्याप्त है। शिकायत मिलने पर यातायात निरीक्षक विकास पंवार द्वारा लगातार अभियान चलाकर गलत रूट पर चलने वाले ई-रिक्शा चालको के कागजो की जांच कर नियमानुसार चालान व सीज करने की कार्रवाई की।

इस दौरान यातायात निरीक्षक विकास चौहान ने बताया कि रूट निर्धारण रूट कलर के साथ किये गये थे। देखा जा रहा है कि कुछ रिक्शा चालक यातायात के नियमो का उलंघन कर अपने निर्धारित रूट छोडकर दूरे रूट पर चल रहे है। जिससे यातायात संचालन में दिक्कत आ रही है। जिसके चलते इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया कि गलत रूट पर चलने वालो के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बताया कि पांच रिक्शा सीज किये गये है वही दर्जनभर से अधिक रिक्शाआें के चालान किये गये।