
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- देहरादून


मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बरसात के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात राज्य के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत ,रुद्रप्रयाग , उत्तरकाशी , नैनीताल ,चमोली, बागेश्वर आदि जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी भी हो सकती है।


वहीं चारधाम समेत धनोल्टी, चकराता व मसूरी की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर रविवार दोपहर बाद हिमपात शुरू हुआ। जो सोमवार तक जारी रहा। निचले हिस्सों में रविवार की शाम से वर्षा हो रही है।
उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, दयारा बुग्याल डोडीताल क्षेत्र में रविवार रात को हिमपात हुआ। उच्च हिमालय क्षेत्र में रुक रुक कर हिमपात की सूचना है। बागेश्वर के पिंडारी, फुरकिया, द्वाली में हिमकण गिरने की सूचना है।

सरोवर नगरी नैनीताल में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा बरसात के साथ हिमकण गिरने से ठिठरन बढ़ गई। फिलहाल स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी बर्फबारी की आस लगाए हुए है मौसम का मिजाज देखकर उम्मीद जताई रही है कि आज रात को सरोवर नगरी में हिमपात हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना का ओरेंज अलर्ट है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने, तेज बौछार पड़ने का यलो अलर्ट जारी है। 30 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्य्म बारिश होगी। 2200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।


