
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- टनकपुर


चंपावत जनपद के टनकपुर क्षेत्र में आगामी 9 मार्च से आयोजित होने वाले उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले को भव्यरूप से मनाए जाने एवं मेला व्यवस्थाओं के मद्देनजर आज टनकपुर तहसील सभागार में चंपावत के जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में पूर्णागिरि मेले के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं आवास विद्युत पेयजल सफाई प्रकाश सुरक्षा परिवहन एवं चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई


बैठक में चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष मेले को और अधिक भब्य बनाए जाने हेतु श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही है, मेले के दौरान सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने हेतु इस बार भैरव मंदिर में स्थाई पुलिस चौकी बनाई जा रही है इसके साथ ही मेले के दौरान 50 पीआरडी जवान अतिरिक्त तैनात किए जाएंगे, सभी वाहनों के लिए बेहतर पार्किंग व्यवस्था की जाएगी पूरे यात्रा मार्ग में मंदिर तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे विभिन्न कार्यों हेतु टेंडरिंग कार्यवाही भी अभी से पूरी कर ली जाएगी

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को भैरव मंदिर में पर्यटन विभाग की भूमि में वाहन खड़े करने हेतु पार्किंग व्यवस्था के टेंडर तत्काल जारी करने के निर्देश दिए मेले में स्वास्थ्य सुविधाएं व्यवस्थित रूप से संचालन हेतु मेला क्षेत्र में तीन स्थानों में मेडिकल टीम तैनात रहेगी भैरव मंदिर में अस्थाई चिकित्सालय खोला जाएगा विशेष रूप से हृदय रोगियों की सुविधा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे, बैठक में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, प्रभागीय वनाधिकारी, अध्यक्ष पूर्णागिरि मंदिर समिति, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष, मंदिर कमेटी के जनप्रतिनिधि एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


