
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी


कुमाऊं के अंदर बढ़ रहे धोखाधड़ी और अन्य अपराधिक मामलों में अत्यधिक संपत्ति जमा करने को लेकर आज पुलिस महा निरीक्षक कुमाऊनी पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि संपूर्ण कुमाऊं मंडल में लगभग 9 मामलों में 8 करोड़ से से अधिक संपत्ति की रिपोर्ट जिलाधिकारी को बनाकर भेज दी गई है जिसमें नैनीताल जिले के दो मामले उधम सिंह नगर के 5 मामले और चंपावत के दो मामलों में संपत्ति का ब्यौरा बनाकर जिलाधिकारी को भेज दिया गया है


अवैध रूप से की गई संपत्ति को जप्त किया जाएगा और बनाए गए निर्माणों पर भी बुलडोजर चलेगा वहीं पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद ने बताया कि मेरे द्वारा एक टीम गठित की गई थी जिसमें नशे का कारोबार जमीनी कारोबार और सट्टे के कारोबार में बनाई गई संपत्ति को सील किया जाएगा जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को बनाकर भेज दी गई जिस पर जल्दी कार्रवाई की जाएगी और हमारी टीम के द्वारा और अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है जो इसमें लिप्त पाए गए उनके सब के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी


