परीक्षा पे चर्चा मोदी जी के साथ, यह गुरु मंत्र बताया

परीक्षा पे चर्चा मोदी जी के साथ, यह गुरु मंत्र बताया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज (27 जनवरी को) 38 लाख स्टूडेंट्स से परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम के माध्यम से संवाद किया. पीएम मोदी ने परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव से बचने के लिए बच्चों को गुरु मंत्र दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ मेरी भी परीक्षा है और देश के कोटि-कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे हैं. मुझे ये परीक्षा देने में आनंद आता है. परिवारों को अपने बच्चों से उम्मीदें होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर यह सिर्फ सामाजिक स्थिति बनाए रखने के लिए है, तो यह खतरनाक हो जाता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपने अंदर झांकिए और आत्मनिरीक्षण कीजिए! आपको अपनी क्षमता, अपनी आकांक्षाओं, अपने लक्ष्यों को पहचानना चाहिए. और फिर उन्हें उन अपेक्षाओं के साथ जोड़ने की कोशिश करें जो अन्य लोग आपसे कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ परीक्षा के लिए नहीं वैसे भी जिंदगी में हमे समय के प्रबंधन के लिए जागरूक रहना चाहिए. काम का ढेर इसलिए होता है क्योंकि वक्त पर उसे नहीं किया. काम करने से कभी थकान नहीं होती, काम करने से संतोष मिलता है. काम नहीं करने से थकान होती है कि इतना काम बचा है.