
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- स्याल्दे अल्मोड़ा


अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे के आर्य इण्टर कालेज देघाट खेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 78 महिला मंगल दल समूह एवं 6 स्कूलों छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खेल मैदान देघाट में आयोजित कार्यक्रम में सभी महिला मंगल दलों ने देघाट बाजार से कार्यक्रम आयोजक स्थल तक सुंदर झाकियां प्रस्तुत किया। साथ में क्षेत्रीय विद्यालय के बच्चों ने बैंड धुन के साथ कदम से कदम मिलाकर परेड का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम में गिरीश सनवाल, चंदन मनराल एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा गायन नृत्य प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सल्ट विधायक महेश जीना ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सल्ट विधायक महेश जीना ने सभी सम्मानित क्षेत्रीय जनता को बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस कि शुभकामनाएं दी। विधायक महेश जीना ने कहा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिन- जिन विद्यालयों ने प्रतिभाग किया उन्हें 2 कम्प्यूटर देने की की एवं महिला महिला मंगल दलों को भी पुरस्कार दिया जाएगा ।

विधायक ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम आयोजक समिति की ओर से विभिन्न क्षेत्रों अतिथियों को शोल ओढ़कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सल्ट विधायक महेश जीना, समिति अध्यक्ष यशवंत बंगारी, जिला पंचायत बाला दत्त शर्मा, प्रधानाचार्य बी डी शर्मा, मण्डल अध्यक्ष स्याल्दे कुन्दन लाल, जिला पंचायत सदस्य प्रवीन कुमार, संचालक एवं जिला भाजपा महामंत्री पूरन रजवार, विरेन्द्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख स्याल्दे राधा रमन, हरीश कताली, जगदीश सिंह, पूरन पंचोली, अशोक तिवारी, विद्यालयों के शिक्षक, छात्र छात्राओं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


