
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर


लक्सर जंक्शन में रेलवे स्टेशन से पश्चिम दिशा की ओर 3 फाटकों पर रेलवे लाइन धँस जाने का मामला सामने आया है जिसका गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर मुरादाबाद मंडल स्तरीय अधिकारियों द्वारा इसे लेकर मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है जो लगातार 26 जनवरी तक जारी रहेगा।


बताते चलें कि इस काम के लिए रेलपथ विभाग के प्रभाग अभियंता मनोज सुधाकर के नेतृत्व में लगातार किया जा रहा है वही इस कारण तीनों फाटकों पर सड़क यातायात को पूर्ण रूप से बाधित रखा जाएगा हालांकि रेल यातायात पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा दरअसल क़स्बे क्षेत्र की सीमली और लक्सरी को जोड़ने वाली फाटक सहित नरोजपुर और बहादरपुर खादर को जोड़ने वाली देहरादून और सहारनपुर रेलखंड पर स्थित फाटकों पर रेलवे लाइन धंसने के कारण रेल पथ प्रभाग द्वारा अनुरक्षण कार्य चलाया गया है !


