पाण्डुकेश्वर योगबदरी मंदिर से पवित्र तेल कलश गाडू घड़ा टिहरी दरबार रवाना, पढ़िए पूरी खबर

पाण्डुकेश्वर योगबदरी मंदिर से पवित्र तेल कलश गाडू घड़ा टिहरी दरबार रवाना, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संजय कुंवर

स्थान- जोशीमठ

भगवान श्री बदरीनाथ जी के पवित्र गाडू घड़ा (तेल कलश) के पाण्डुकेश्वर पहुँचने पर ग्रामवासियों ने स्वागत किया। बदरीनाथ मंदिर के हक़-हकुकदारी कमदी थोक के गोविंद पंवार व मोहन पंवार ने बताया की इस वर्ष उन्होंने अपने आवास पर गाडू घड़ा का स्वागत किया। प्रातः गाडू घड़ा पूजन के बाद भोग प्रसाद अर्पित किया गया। जिसके बाद पवित्र गाडू घडा नरेंद्र नगर टिहरी राज दरबार के लिए रवाना हो गया जहां बसंत पंचमी के दिन भगवान बदरी विशाल जी के कपाट खुलने की तिथि तय होगी

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया की पूर्व परंपरानुसार श्री योगबदरी मंदिर में भगवान उद्घव जी, कुबेर जी एवं गाडू घड़ा पूजन व भोग अर्पित किया गया। उन्होंने बताया की गाडू घड़ा कल बसंत पंचमी को टिहरी राजदरबार में पहुँचेगा जिसके बाद भगवान श्री बदरीविशाल जी के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बबीता पंवार, मेहता थोक, भंडारी थोक क़मदी थोक अध्यक्ष मोजूद रहे। डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि में टीका प्रसाद डिमरी राजेंद्र प्रसाद डिमरी हेमचन्द्र डिमरी मनोज डिमरी उपस्थित रहे।