
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर


जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश कर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


जसपुर के पतरामपुर चौकी क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके ही पड़ोस में रहने बाली एक महिला के यंहा उनकी बेटी का आना जाना था उस महिला ने बहला फुसला कर अपने फोन से एक लड़के से उनकी नाबालिग बेटी की बात कराई ओर लड़के ने बीते रोज रात को पास एक बगीचे में उसे बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 3/4 पॉक्सो सहित आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।


