
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट


लोहाघाट क्षेत्र में आजकल चोरों ने आतंक मचाया हुआ है ताजा घटनाक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोली ढेक में चोरों ने एक बार फिर से हाथ साफ कर दिया है चोर विद्यालय के कार्यालय व गोदाम के ताले तोड़ कर दो गैस सिलेंडर वह 10 लीटर का कुकर ले उड़े विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश सिंह ने बताया कि विद्यालय में आजकल शीतकालीन अवकाश चल रहा है वे आज विद्यालय की देखभाल के लिए गए तो उन्हें विद्यालय के कार्यालय व भंडार ग्रह का ताला टूटा हुआ मिला उन्होंने बताया चोर विद्यालय से एक भरा हुआ गैस सिलेंडर एक खाली सिलेंडर 10 लीटर का कुकर ले गए हैं

उन्होंने कहा चोरों ने कंप्यूटर चोरी करने का भी प्रयास किया था और उसमें कामयाब नहीं हो पाए उन्होंने बताया उनके द्वारा चोरी की रिपोर्ट लोहाघाट थाने में लिखवाई गई है साथ ही उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है प्रधानाध्यापक ने बताया 17 फरवरी 2022 को भी चोरों ने विद्यालय से चोरी करी थी जिसकी उनके द्वारा लोहाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी पर पुलिस के द्वारा अभी तक चोरों का पता नहीं लगाया जा सका है

उन्होंने कहा चोरों ने एक बार फिर से विद्यालय में चोरी कर ली है उन्होंने कहा स्कूल खुलने के बाद बच्चों के लिए मिड-डे मील बनाने तक की व्यवस्था नहीं बची हुई वहीचोरी की घटना से गांव में काफी आक्रोश है गांव की ग्राम प्रधान प्रधान सहित ग्रामीणों ने लोहाघाट पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पता लगाया जा रहा है कुल मिलाकर चोरों का आजकल लोहाघाट क्षेत्र में काफी आतंक हो रहा है चोर मंदिरों के साथ-साथ अब विद्यालयों में भी चोरी करने लग गए हैं पर पुलिस के द्वारा अभी तक किसी भी चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं किया जा सका है लोगों ने पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग करी है


