वन विभाग एसओजी ने पकड़ी सागौन के लट्ठे ले जाती ट्रैक्टर ट्राली, पढ़िए  पूरी खबर

वन विभाग एसओजी ने पकड़ी सागौन के लट्ठे ले जाती ट्रैक्टर ट्राली, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

मुखबिर खास द्वारा दी गई सूचना किलपुरा रेंज कार्यालय के समीप आरक्षित वन क्षेत्र वन मोटर मार्ग से नगवाँनाथ को एक टैक्टर ट्राली से सोख्ता की आड़ में सागौन के लटृठें छुपाकर चोरी से ले जाये जा रहे हैं।सूचना पर तुरंत विश्वास कर टीम द्वारा मौके रात को जाकर दबिश दी गई, नोगवानाथ-अंजनिया मोटर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली आते हुऐ दिखाई दी, ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया गया परंतु चालक टीम को देखकर वाहन को खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। ट्रैक्टर ट्राली उक्त UP26A-2556 की खाना तलाशी लेने पर ट्रैक्टर ट्राली में सोख्ता के नीचे सागौन के कुल 21 मोटे गिलटे पाए गए।

जीन की कीमत लगभग 80 हजार से 1लाख अनुमानी है जिस वक्त हल्द्वानी से आई टीम द्वारा कार्यवाही की गई उस वक्त अंजनिया वन रेंज चौकी के रेंजर मौके पर नहीं थे जबकि प्रातः काल यह ट्रैक्टर ट्राली अंजनिया रेंजर चौकी के पास बने वन विभाग वैरियल से पर्ची कटा कर सोनू दत्ता निवासी नगवाँनाथ नाम का व्यक्ति सेनापानी जाने के नाम से ट्रैक्टर ट्राली लेकर जंगल में घुसा उसके पश्चात भी वन विभाग द्वारा नाम दर्ज रिपोर ना करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है कहीं ना कहीं स्थानीय वन विभाग मुलजिम को बचाने का कार्य कर रहा है इस बात का पता तब चला जब हमारे द्वारा अंजनिया वन रेंजर चौकी द्वारा बनाए गए बेरियल पर बेरियल कर्मचारी से वार्ता की तो उनके द्वारा बताया की जंगल में जाने वाले वाहनों को सड़क शुल्क देना होता है

इस नंबर की ट्रैक्टर ट्राली का सड़क शुल्क सोनू दत्ता निवासी नगवाँनाथ नाम से ₹130 प्रातः काल जमा हुआ तत्पश्चात ट्रैक्टर ट्राली जंगल के अंदर गई सूचना के मुताबिक रात को भी ट्रैक्टर ट्राली उसी बेरियल से होती हुई रेंजर चौकी से वापस आई लेकिन वन विभाग अंजनिया चौकी के कर्मचारी ने यह भी जानने की जरूरत नहीं समझी कि रात के वक्त ट्रैक्टर ट्राली में जंगल से क्या लेकर जाया जा रहे है हमे लगता हैं कहीं ना कहीं स्थानीय वन विभाग की साठगांठ से वन माफियाओं को संरक्षण मिल रहे हैं वाहन उक्त के चालक/स्वामी द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 उत्तरांचल संशोधन 2001 की धारा 26-1 (च), 41 व 42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है। उक्त वाहन को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से किलपुरा रेंज परिसर में श्री भूपाल सिंह जीना वन दरोगा की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है