देवभूमि भैरव सेना संगठन द्वारा मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

देवभूमि भैरव सेना संगठन द्वारा मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है\

रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

देवभूमि भैरव सेना संगठन हरिद्वार द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार को एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में कहा गया है कि हरिद्वार एक धर्म नगरी है विश्व का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है जस्ट कंट्री ज्वालापुर मैं हाईवे के पास बना सरकारी शराब का ठेका यहां से हटाया जाए इसको कहीं और शिफ्ट किया जाए क्योंकि शराब के ठेके के आसपास हरीलोक कॉलोनी राज लोक कॉलोनी नयागांव जस्ट कंट्री और ठेके से 40 मीटर दूर बच्चों का स्कूल है ग्लोबल जिसमें 500 से 600 बच्चे पढ़ते हैं इस शराब के ठेके से आसपास की कॉलोनियों से निकलने वाली महिलाओं हमारी बहनों को बड़ी दिक्कत होती है

शराबियों का जमावड़ा रहता है और हाईवे होने के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है पहले भी कई बार ऐसी दुर्घटनाएं हो गई है सर आप शराब का ठेका घनी आबादी क्षेत्र में होने के कारण युवा पीढ़ी हमारी नशे की ओर बढ़ रही है उत्तराखंड बनने से पहले शराब का ठेका हर की पौड़ी से 20 से 22 किलोमीटर दूर था धीरे-धीरे भगवा सरकार के कारण यह शराब का ठेका हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में आ गया है जो कि नियम विरुद्ध है और धर्म नगरी की मर्यादा को भी तार-तार कर रहा है

ज्वालापुर क्षेत्र हरिद्वार का द्वार है हिंदूवादी सरकार वह जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दें श्रीमान जी से प्रार्थना है कि सरकारी शराब के ठेके को यहां से तत्काल हाईवे से घनी आबादी क्षेत्र से दूर किया जाए अगर 15 दिन के अंदर इस शराब के ठेके को कहीं और शिफ्ट ना किया गया तो देवभूमि भैरव सेना संगठन हरिद्वार उक्त शराब के ठेके के सामने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगा जिसकी एक कॉपी हमने आबकारी विभाग को भी दी है ज्ञापन देने वालों में देवभूमि धर्मशाला संगठन जिला अध्यक्ष चरणजीत पावा शहर अध्यक्ष बक्शी चौहान शर्मा मंत्री संजय मेहरा जिला मीडिया प्रभारी समकित जैन श्याम सुंदर शर्मा मुकेश गुप्ता सौरभ चौहान मंगलू चौहान विवेक चौहान विक्की चौहान विजेंद्र पवार अनुज कौशिक गगन शर्मा ज्ञापन दिया गया