

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- रिजवान अख्तर

स्थान- गदरपुर


मुख्य बाजार स्थित श्री पुरातन सनातन धर्म मंदिर के 46वें वार्षिकोत्सव एवं बसंत पंचमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण कथा के अवसर पर नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गयी।


गुरुवार को कथावाचक आचार्य कन्हैया लाल के मार्गदर्शन एवं पुरातन श्री सनातन धर्म मंदिर अध्यक्ष अजीत कुमार भुसरी के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा श्री शिव मंदिर से प्रारम्भ हुई जो गुलरभोज रोड, मुख्य बाजार से होते हुए मुख्य बाजार स्थित पुरातन श्री सनातन धर्म मंदिर पर समाप्त हुई। यहां पर पूजा अर्चना के साथ 151 कलशों को स्थापित करवाया गया।


