

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज


सितारगंज बिजटी रोड प्रेम नगर की एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया । सुबह 10 बजे दुकान स्वामी बलविंदर सिंह जब दुकान खोलने दुकान पर आया तो उसे दुकान के ताले टूटे हुए मिले।


दुकान स्वामी ने जब दुकान खोली तो उसने देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था वहीं दुकान से मोटर , कॉपर की वायर, बल्ब और अन्य सामान गायब था।जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहूंच कर दुकान में चोरी हुए समान व अन्य जानकारियां लीं जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार को जल्द ही चोर को पकड़ने का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।


