
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर-

स्थान- जोशीमठ


जोशीमठ नगर में भू धंसाव आपदा में राहत और बचाव सहित विस्थापन हेतु प्रसाशन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है, आपदा प्रबन्धन विभाग उत्तराखंड ने जोशीमठ छेत्र के पहले से विस्थापन की बाट जोह रहे उर्गम घाटी के तल्ला बड़गिंडा गांव के 41 प्रभावित परिवारों और नन्दा नगर घाट प्रखंड के घूनी छेत्र के 5 परिवारों को भी विस्थापन देकर जोशीमठ नगर के प्रभावितों को एक संदेश दे दिया है कि जल्द यहां के प्रभावितों पर भी सरकार अपेक्षाकृत सकारात्मक निर्णय लेगी, फ़िलहाल GSI के वैज्ञानिकों ने भी जोशीमठ नगर के प्रभावित परिवारों के लिए चार स्थानों ढाक, कोठी बाग,उद्यान विभाग और पीपल कोटी को सुरक्षित घोषित कर दिया है, जिसके चलते शासन अब इन स्थानों पर प्री फेब्रिकेट हटों का डेमो परीक्षण करने जा रहा है,जिसके बाद ही इन चयनित स्थानों पर प्रभावितों को विस्थापन कराया जाना है,


जोशीमठ आपदा का आज तक का अपडेट
दरार ग्रस्त भवनों की संख्या,849,
असुरक्षित भवनों की संख्या 165,
विस्थापित परिवारों की संख्या 237,
विस्थापित लोगों की कुल संख्या 800,
पीपलकोटी में अस्थाई राहत विस्थापन हेतु भवनों की संख्या 491,
पीपलकोटी में अस्थाई राहत शिविर की क्षमता 2205 लोगों की
प्रभावित परिवारों को अब तक बांटी गई राहत सामग्री,,,,,
कुल बांटे गए खाद्यान्न किट,, 264 किट
कुल बांटी गई कम्बल,360 कम्बल
दूध,,,842 लीटर
हीटर,व्लोवर की संख्या,55,
डेली यूज किट,36
अन्य सामग्री,642
कुल किए गए स्वास्थ्य परीक्षण, 637
प्रभावित पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण 33,
नगर पालिका छेत्र के 10 प्रभावित इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई है,


