टनकपुर बनबसा क्षेत्र के लोगों को करना पड़ रहा विद्युत कटौती का सामना

टनकपुर बनबसा क्षेत्र के लोगों को करना पड़ रहा विद्युत कटौती का सामना

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- बनबसा

चंपावत जनपद के टनकपुर बनबसा क्षेत्र के लोगों को सुबह से करना पड़ रहा है विद्युत कटौती का सामना टनकपुर बनबसा क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति करने वाले खटीमा के लोहिया हेड पावर हाउस में सुबह तड़के 3:30 बजे तकनीकी खराबी आ जाने से बनबसा टनकपुर जैसे चंपावत के तराई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है विभाग की टीम लोहिया हेड पावर हाउस यार्ड में मरम्मत के कार्य में जुटी हुई है करीब 7 घण्टे बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी,

पावर हाउस में फाल्ट आने से जनपद के सीमावर्ती नगर व ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित है विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बिजली विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर मिल रही जानकारी के अनुसार सुबह करीब 3:30 बजे लोहिया पावर हाउस में फॉल्ट आया था जिसकी वजह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है विभागीय टीम तकनीकी खराबी को दूर करने में लगी हुई है अधिकारियों के अनुसार अभी लगभग 3 से 4 घंटे पश्चात ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाएगी।