
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- दिल्ली


OnePlus भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कंपनी अपने नए और बेहतरीन स्मार्टफोन को देश में लॉन्च करती रहती है। बता दें कि OnePlus ने हाल ही में OnePlus 11 5G को चीनी बाजार में लॉन्च किया था, जिसे अब फरवरी में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाना है। फिलहाल कंपनी अपनी इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के निचले वर्जन पर काम कर रही है। बता दें कि वनप्लस का ये स्मार्टफोन अब कंपनी की आधिकारिक भारत साइट पर देखा गया है। इसके अलावा, एक टिपस्टर ने भी OnePlus 11R के इस साल अप्रैल या मई के आसपास भारत में लॉन्च होने की उम्मीद जताई है।


बता दें कि फोन को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन कई लीक में इस स्मार्टफोन के संभावित डिजाइन का खुलासा हुआ है। बता दें कि इसमें वनप्लस 10 प्रो के समान कैमरा मॉड्यूल डिजाइन होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा यह IR ब्लास्टर के साथ आने वाला पहला वनप्लस स्मार्टफोन हो सकता है।


