
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- नैनीताल


आजकल आसमान में आकर्षण का केंद्र बना धूमकेतु सी/2022 ई-3 (जेडटीएफ) सूर्य की परिक्रमा करने के बाद अपने पाथ (मार्ग) पर पृथ्वी की ओर आगे बढ़ने लगा है। दो फरवरी को यह पृथ्वी के सर्वाधिक करीब पहुंच जाएगा। विज्ञानियों ने इस धूमकेतू को नग्न आंखों से देखे जाने की संभावना जताई है।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय ने बताया कि 12 जनवरी को हरा धूमकेतु सूर्य के नजदीक पहुंचा था और अब धरती की ओर आगे बढ़ रहा है। खास बात यह है कि इसकी चमक बढ़नी शुरू हो गई है।


