भूकंप के कारण आई थीं मकानों पर दरार, पढ़िए पूरी खबर

भूकंप के कारण आई थीं मकानों पर दरार, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- भीमताल

विकासखंड ओखलकांडा के क्वैराला गांव में मकानों में दरारें पड़ने का मामला सामने आया है। दरारों की लंबाई और चौड़ाई बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल सिंह ऐरी ने बताया है कि पूर्व में आए भूकंप की वजह से क्वैराला गांव के कई घरों में दरारें आई हुई हैं। जो लंबाई में और चौड़ाई में लगातार बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासन को भी दी थी। लेकिन प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन दिया लेकिन उसके निदान के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस गांव में भी बहुत सी जगहों पर जमीन धंस रही है। कुछ लोगों को आंशिक मुआवजा मिला है पर बहुत से परिवार आंशिक मुआवजे से भी वंचित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे क्षेत्र का व्यापक अध्ययन कराने तथा प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।