नगर निगम सख्त सीलिंग की तैयारी, पढ़िए पूरी खबर

नगर निगम सख्त सीलिंग की तैयारी, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- दीपक अधिकारी

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम अब सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर सख्त एक्शन की तैयारी में है। हल्द्वानी कुमाऊं का सबसे बड़ा शहर है लिहाजा व्यापारी बड़े पैमाने पर यहां सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं, नगर निगम ने अब सभी व्यापारियों को 19 जनवरी तक समय दिया है। मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि जिनके पास भी सिंगल यूज प्लास्टिक है वह तत्काल उसे नगर निगम में जमा करा दें,

20 जनवरी के बाद जिस दुकान या प्रतिष्ठान में भी सिंगल यूज प्लास्टिक मिलेगा या उसका उपयोग करता हुआ पाया जाएगा उसका चालान करने के साथ ही दुकान भी सील की जाएगी, मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि अब तक 250 से अधिक चालान कर 7 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। बावजूद इसके सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल कम नहीं हो रहा है। साथ ही जानकारी मिली है कि लोग सिंगल यूज प्लास्टिक को गोदामों से हटाकर घर में स्टॉक कर रहे हैं जिसको लेकर अब 20 जनवरी से नगर निगम बड़ा अभियान चलाने जा रहा है।