देखिये कैसे एनएच के हाईवे चौड़ीकरण से लगातार हो रहे भू-धंसाव से खतरे में लोगो के मकान

देखिये कैसे एनएच के हाईवे चौड़ीकरण से लगातार हो रहे भू-धंसाव से खतरे में लोगो के मकान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संजय कुंवर

स्थान- चमोली

एनएच के हाईवे चौड़ीकरण से गडोरा देवस्थान में लगातार हो रहे भू-धंसाव से पुष्कर लाल का मकान खतरे की जद में आ गया है। जहां पर रहना अब खतरे से खाली नहीं है। कभी भी भूघंसाव व भूकंप से मकान जमींदोज हो सकता है। शासन – प्रशासन के साथ एनएच व नगर पंचायत से कई बार शिकायत करने के बाद भी पुष्कर लाल के परिवार की किसी ने अभी तक सुध नहीं ली है। ऐसे में पांच लोगों की जान खतरे में बनी हुई है। समय रहते शासन – प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

दशोली ब्लाक के नगर पंचायत पीपलकोटी के गडोरा वार्ड के देवस्थान में लगातार हो रहे भू-धंसाव से पुष्कर लाल का मकान खतरे की जद में आ गया है। तीन – चार सालों से लगातार हो रहे भू धंसाव से अब पुष्कर लाल के मकान में दरारें अधिक चौड़ी हो गई हैं। जिसमें रहना अब खतरे से खाली नहीं है। कभी भी मकान जमींदोज हो सकता है। जिससे इसमें रहने वाले पांच लोगों की जिंदगी संकट में बनी है। पुष्कर लाल की मां कहती है गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है। दरारें इतनी चौड़ी हैं कि इनमें पुराने कपड़े डालकर बंद किए हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो कभी हमारा पुरा परिवार दबा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरा लड़का, बहु और दो नाती इसी घर में रहते हैं। उनका बेटा पुष्कर लाल ध्याड़ी मजदूरी करके अपना और बच्चों का पेट पाल रहे हैं। रोजगार के कोई साधन नहीं हैं। बुजुर्ग शतेश्वरी देवी अपने नातियों के भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी द्वारा हाईवे चौड़ीकरण से भूघंसाव हुआ है। इसके लिए उन्होंने एनएच के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं किया। वहीं जिला अधिकारी जनता दरबार में तीन बार अपनी समस्याओं को रखा गया है। लेकिन शासन – प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बुजुर्ग शतेश्वरी देवी ने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री आवास से घर मिला है। हमें पीएम आवास सुविधा का भी अभी तक लाभ नहीं मिला है। लाचार व बेबस शतेश्वरी देवी अपनी किस्मत को कोश रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो कभी हमारा परिवार दबा मिलेगा।