

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट


आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी लोहाघाट ब्लाक का नेपाल सीमा से लगा दूरस्थ कायल गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है ग्रामीण 7 से 8 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर है ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया क्षेत्र के किसान नेता मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कायल गांव के लिए डनगांव से कायल तक 11 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की घोषणा करी थी


घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क की सर्वे करी जा चुकी है इसके अलावा सड़क निर्माण कार्य में आने वाले पेड़ों की वन विभाग के द्वारा गिनती भी करी जा चुकी है सड़क निर्माण कार्य में वन संपदा को होने वाले नुकसान के बदले ग्रामीणों के द्वारा 15 हेक्टेयर भूमि भी वन विभाग को उपलब्ध कराई जा चुकी है मोहन चंद्र पांडे ने बताया इसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा अगर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं किया जाता है तो डीएम कार्यालय चंपावत में धरने में बैठ जाएंगे ग्रामीणों ने कहा आज भी उन्हें मरीजों को अस्पताल ले जाने या अन्य जरूरी सामान लाने के लिए 7 से 8 किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है

ग्रामीणों ने कहा कायल एक कृषि प्रधान गांव है लेकिन सड़क के अभाव में ग्रामीण अपने कृषि उत्पादों को बाजार तक नहीं ला पाते हैं तथा सड़क के अभाव में गांव से बड़ी संख्या में पलायन हो चुका है ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करि है कुल मिलाकर दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पलायन होने का प्रमुख कारण क्षेत्रों का विकास न होना भी है दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीण आज भी सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हैं



