रेघाड़ी ग्राम के ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया घटिया गुणवत्ता का कार्य करने का आरोप, देखिये पूरी रिपोर्ट

रेघाड़ी ग्राम के ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया घटिया गुणवत्ता का कार्य करने का आरोप, देखिये पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- चंपावत

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेघाड़ी ग्राम सभा के मटियाल में बनाए गए एनम सेंटर में ग्रामीणों ने विभाग पर घटिया गुणवत्ता युक्त कार्य करने के आरोप लगाया हैं रेघाड़ी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन सिंह ने बताया कि 7/ 8 महीने पहले ₹5लाख की लागत से मटियाल में एनम सेंटर के सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया गया था तथा विभाग द्वारा ठेकेदार का पेमेंट भी कर दिया गया है

मोहन सिंह ने बताया कि 7/ 8 महीने के बाद एनम सेंटर में लगाई गई टाइलें उखड़ने की कगार में पहुंच गई हैं तथा जो भी कार्य हुआ है घटिया गुणवत्ता का हुआ है उन्होंने विभाग व ठेकेदार पर मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर घटिया निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया मोहन सिंह ने बताया कि जल्द ही इस बात की शिकायत डीएम चंपावत व सीएमओ चंपावत को ग्राम प्रधान के माध्यम से दी जाएगी इसके अलावा निर्माण कार्य की जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी कुल मिलाकर सरकारी कार्यों में अनियमितताएं रुकने का नाम नहीं ले रही है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए