

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -अज़हर मलिक

स्थान – काशीपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए की गैंगस्टर के वांछित इनामी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। इसी के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने संयुक्त रूप से पुलिस टीम का गठन कर आख़िरी बचे इनामी बदमाश को चेकिंग के दौरान धर दबोचा ।


पकड़ा गया आरोपी दिलशाद उर्फ़ दिल्लू पुत्र रशीद निवासी नयागांव थाना कांठ ज़िला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। एसपी अभय प्रताप सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह आरोपी पूर्व में संगठित होकर पशु चोरी का कार्य क्या करता था और अब यह आरोपी अपना मूल पता छोड़कर रुड़की में रहकर रंगाई पुताई का कार्य कर रहा था। पुलिस ने 15000 के इनामी दिलशाद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 11 इनामी बदमाशों में से यह आखरी इनामी था जिसको पुलिस ने धर दबोचा आज पुलिस ने इसको न्यायालय के समक्ष पेश किया है।



