

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी

पौड़ी जिले में एक शिक्षिका का बेरहमी से एक छात्रा को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है शिक्षा विभाग ने वीडियो की पुष्टि करते हुए वीडियो को पौड़ी जिले के देवला पौखाल क्षेत्र का बताया है जहां गुरु राम राय इंटर कॉलेज के हाल ही में लगे एनएसएस शिविर के दौरान एक छात्रा की स्कूल शिक्षिका ने बेरहमी से पिटाई कर डाली


, पहले तो शिक्षिका ने छात्रा पर काफी थप्पड़ बरसाए वहीं इसके बाद छात्रा का गला तक शिक्षिका ने दबा डाला शिक्षिका ने छात्रा की पिटाई इसलिए कर डाली की छात्रा ने पानी न होने पर जूठे बर्तन नही धोए फिर अपना आपा खो चुकी शिक्षिका छात्रा को बेरहमी से पीटने लगी,

किसी तरह से छात्रा शिक्षिका के चंगुल से छूट पाई वहीं अब मामले का संज्ञान जिला शिक्षा अधिकारी ने इस प्रकरण पर जांच बैठा दी है जिससे शिक्षिका पर कार्यवाही हो सके।



