

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

जोशीमठ क्षेत्र में जमीन फटने व मकानों दुकानों होटलों एवं भवनों में दरार आने की घटनाओं को प्राकृतिक आपदा कहते हुए आज महामंडलेश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ जी महाराज ने कहा कि मुश्किल के इस समय में वे और उनके समस्त संस्थान जोशीमठ के समस्त पीड़ितों के साथ हैं।


वे वहां के समस्त पीड़ितों की हर संभव सहयता करेंगे। जोशीमठ में आई आपदा के बाद वहां हुए बेरोजगारों को हरिद्वार के भूमा पीठाधीश्वर अचुत्यानंद तीर्थ महाराज ने व्यापार और बेरोजगार लोगों को रोजगार देंगे की बात कही आज प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से देवभूमि के जोशीमठ में लोगों के ऊपर एक आपदा के प्रकोप आ गया है जिसमें कुछ लोग बेरोजगार हो गए है

उनको हरिद्वार में वह रोजगार देने का काम करेंगे इसके साथ ही जो लोग व्यापार करना चाहते हैं उनको आर्थिक सहायता देकर व्यापार करने में मदद करेंगे



