ट्रैफिक पुलिस ने निकाली रैली, देखिये रूड़की की ये ख़ास रिपोर्ट

ट्रैफिक पुलिस ने निकाली रैली, देखिये रूड़की की ये ख़ास रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

33वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रूड़की में आज ट्रैफिक पुलिस,सीपीयू पुलिस व कोतवाली पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से नगर में रैली निकाल आमजन को जागरूक किया गया। आपको बता दें कि 33वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है। अभियान के अंतर्गत उच्चाधिकारियो के निर्देश पर रूड़की में यातायात पुलिस,सीपीयू पुलिस व सभी थानों कक चीता पुलिस सम्मिलित रही।

यातायात पुलिस निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि यह जागरूकता रैली एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी है और इस रैली की शुरुआत ट्रैफिक पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कोतवाली सिविल लाइन में इस रैली का समापन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना है।

साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि यह जीवन अमूल्य है और इसका ध्यान रखते हुए नाबालिक बच्चों को वाहन ना दें साथ ही साथ यातायात के नियमों का पालन करते हुए सड़क पर वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से सभी नगरवासियों को जागरुक करने का कार्य किया गया है।