हाईटेंशन विधुत लाईन के चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत

हाईटेंशन विधुत लाईन के चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर-मुन्ना अंसारी

स्थान- लालकुआँ

बरेली रोड के मोटाहल्दू में करंट लगने से एक नर हाथी की मौत हो गई है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है । सोमवार की रात को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के जंगल से हाथियों के झुंड से दो हाथी भोजन की तलाश में बरेली रोड के मोटाहल्दू की ग्राम सभा पदमपुर देवलिया में गन्ने के खेत मे जा पहुंचे जिनमें से एक हाथी की गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा हाथी जंगल को चला गया ।

मंगलवार की प्रातः ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जोशी द्वारा मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी जिसके बाद डीएफओ सहित एसडीओ शशि देव व वन क्षेत्राधिकारी उमेश चन्द्र आर्या के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई । वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है वही मौके पर पहुँचे विधुत विभाग के एसडीओ संजय प्रसाद ने मौके पर पहुँच कर हाईटेंशन लाईन को दुरूस्त करने के साथ ही अधिक ऊँचाई करने के लिये विधुत पोलो को लगाया गया ।