

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- भगवन सिंह

स्थान- पौड़ी


जिला मुख्यालय पौड़ी में राजस्व उप निरीक्षक की भारी लापरवाही देखने को मिल है यही कारण है कि प्रदेश सरकार द्वारा अब प्रदेश की 1800 सौ राजस्व चौकियों को रेगुलर पुलिस के हवाले करने का फैसला लिया गया। मामला जिला मुख्यालय पौड़ी से सटे निशणी गांव का है। जहां पर 2 जनवरी को गांव के कुछ दबंग युवाओं द्वारा एक प्रवासी युवक के साथ मारपीट करके उसे लहूलुहान कर दिया था। इस दौरान पीड़ित के सिर में 18 टांके आए थे। पीड़ित द्वारा उस मामले में 6 लोगों के खिलाफ नामदज रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी साथ ही राजस्व पुलिस ने 307 धारा में सभी अभियुक्तों के मुकदमा दर्ज किया था


मगर 1 हफ्ते से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राजस्व पुलिस द्वारा एक भी गिरफ्तारी इस मामले में नही की गई। जिससे खफा होकर आज निशणी के ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी का धेराव किया और सभी नाम दर्ज अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पूरे मामले में तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री ने बताया कि उनके द्वारा ग्रामीणों से 2 दिन का समय मांगा गया है और 2 दिन के भीतर सभी छह नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर दी जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने साफ किया है कि अगर 2 दिन के भीतर नाम दर्ज सभी 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे दो दिन बाद जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे व प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी सभी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पौड़ी की हो


