
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:चंपावत

आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट के निर्देश पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्राम प्रधानों ने पाटी ब्लॉक की विभिन्न समस्याओं को लेकर चंपावत के डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन दिया आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा आप के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने पूर्व में भी इन समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया था लेकिन अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया गया है


आप कार्यकर्ताओं व ग्राम प्रधानों ने कहा यह ज्ञापन चेतावनी स्वरूप दिया गया है अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो 12 सितंबर से आप पार्टी , पाटी ब्लाक के निवासी व ग्राम प्रधानों के द्वारा 12 सितंबर से मां बाराही विकास संघर्ष समिति के बैनर तले देवीधुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा

जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी आप पार्टी के राहुल सती ने कहा क्षेत्रवासियों की तीन मांगे निम्न है देवीधुरा अस्पताल में मरीजों के लिए 15 बेड लगाए जाएं, ईएनटी सर्जन की तैनाती, अल्ट्रासाउंड एवं एक्स रे मशीन लगाई जाए

, देवीधुरा बाजार में एटीएम मशीन लगाई जाए ,गागर आयुर्वेदिक अस्पताल को एलोपैथिक कर समस्त सुविधाएं क्षेत्रवासियों को दी जाए राहुल सती ने कहा चंपावत जिले का पाटी ब्लॉक काफी पिछड़ा हुआ है सरकार के द्वारा इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है



