
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Porta luk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्ट – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत कोतवाली खटीमा में पीलीभीत रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर कार में सवार दबंगों द्वारा पेट्रोल डलवाने के बाद पेट्रोल का पैसा मांगने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से की मारपीट। मारपीट का पूरा वाकया सीसीटीवी मे हुआ कैद, खटीमा में पीलीभीत रोड पर स्थित चौहान पेट्रोल पंप पर कल रात्रि में एक कार में सवार कुछ दबंगों द्वारा पहले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाया गया,


उसके बाद जब पेट्रोल पंप कर्मचारी ने उनसे पैसे मांगे तो पैसे मांगने से नाराज दबंगों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा गया। यह पूरा प्रकरण पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद पेट्रोल पंप स्वामी द्वारा पुलिस को दबंगों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट की सूचना दी गई है।

वहीं पुलिस का कहना है कि चौहान पेट्रोल पंप के स्वामी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि पीलीभीत रोड स्थित चौहान पेट्रोल पंप पर कुछ दबंगों द्वारा अपनी गाड़ी में पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया गया और पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी से मारपीट की गई है। पेट्रोल पंप स्वामी द्वारा शिकायती पत्र देने पर पुलिस द्वारा उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


