
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Porta luk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी के पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे के नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी को नारी शक्ति का उदाहरण बताया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा में नारी शक्ति का सम्मान किया जाता है


और सम्मान दिया जाता है पार्टी हाईकमान ने हेमा जोशी के द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यों का तोहफा उन्हें दिया है वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी ने पार्टी हाईकमान व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा में नारी शक्ति का सम्मान किया जाता है हेमा जोशी ने कहा उनका मुख्य उद्देश्य नारियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना है जिले के अंतिम छोर तक केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के हितों में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी हेमा जोशी ने कहा सरकार ने मातृ शक्ति के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हुई है

वे कार्यकर्ताओं के जरिए प्रत्येक गांव में पहुंचाएगी हेमा जोशी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील करी उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगी तथा पार्टी को मजबूत करेंगि उन्होंने कहा देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलता की बुलंदियों को छू रहा है तो वही प्रदेश के युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड तरक्की की राह पर चल पड़ा है मालूम हो हेमा जोशी चंपावत भाजपा जिला अध्यक्ष व एक बार चंपावत विधानसभा से पार्टी की प्रत्याशी भी रह चुकी हैं


