
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्ट – पंकज सक्सेना
स्थान – हल्द्वानी

कोरोना संक्रमण के एक बार फिर पांव पसारने के बाद जहां एक ओर मंकी पॉक्स, दिमागी बुखार और अमेरिकन स्वाइन फ्लू ने दस्तक दी है वहीं इस बीच नौनिहालों को दिमागी बुखार यानि जापानी इंसेफेलाइटिस से सुरक्षित रेखने के लिए टीका लगाया जा रहा है। अभिभावक भी टीका लगवाने को सजग दिख रहे हैं।


जिले में एक वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के लगभग दो लाख बच्चों का टीकाकरण होना है जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग वृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान चला रही है। शहर के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में इन दिनों टीकाकरण अभियान ने जोर पकड़ा हुआ है। इधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी लगातार


अभिभावकों से अपने बच्चों के टीकाकरण को लेकर अपील कर रहे हैं और अभियान की गति को बढ़ाया जा रहा है।


